logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*हुटार में प्रज्ञा केंद्र संचालिका से लूट, गोली मारकर किया घायल* बरवाडीह :- बरवाडीह थाना क्षेत्र से सटे पलामू जिले के रामगढ़ थाना अंतर्गत हुटार में ए

*हुटार में प्रज्ञा केंद्र संचालिका से लूट, गोली मारकर किया घायल*

बरवाडीह :- बरवाडीह थाना क्षेत्र से सटे पलामू जिले के रामगढ़ थाना अंतर्गत हुटार में एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है। बरवाडीह मस्जिद मुहहला निवासी और हुटार प्रज्ञा केंद्र संचालिका शमा प्रवीण से अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की और उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने प्रज्ञा केंद्र से करीब ₹3 लाख नगद और लैपटॉप लूट लिया। विरोध करने पर अपराधियों ने महिला के पैर में गोली मार दी, वहीं उनके पति को भी मारपीट कर घायल कर दिया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाडीह में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार, जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी तथा विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

5
102 views

Comment