logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नारी शक्ति महिला मंडल द्वारा ‘नारी सम्मान कार्यक्रम’ का आयोजन आदर्श नगर कुसमुंडा कोरबा में मनाया गया

नारी शक्ति महिला मंडल द्वारा ‘नारी सम्मान कार्यक्रम’ का आयोजन अत्यंत भव्य, सफल एवं उत्साहवर्धक रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ अतिथियों द्वारा की गई, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

इस अवसर पर हमारे बीच मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. वीणा मैडम, वार्ड 22 की पार्षद आशा साहू, ममता बघेल, प्रीति सिंह, तनु मुखर्जी, ईश्वरी तिवारी, परमजीत कौर, सावित्री साहू, अंजली पटेल, बाल कल्याण समिति कोरबा के सदस्य उमा भारती सराफ, लिनेस क्लब कुसमुंडा इकाई की अध्यक्ष और माई जी फाउंडेशन की सदस्य हेमा शर्मा एवं एकता महिला मंडल की अध्यक्ष नीतू शर्मा जी उपस्थित रहीं।

नारी शक्ति महिला मंडल के सभी पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बहुत ही सफलतापूर्वक किया, जिसके कारण कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सराहनीय रहा। अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा उपाध्यक्ष पुष्पा पाल सचिव शारदा जायसवाल कोषाध्यक्ष नेहा अग्रवाल ।

कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं। सिंगल डांस दुर्गा राजपूत, तनु तिवारी एवं अनीता सिंह और दुर्गा सिंह द्वारा प्रस्तुत किए गए। वहीं ग्रुप डांस कुसुम साहू, सविता गबेल, रजनी श्रीवास एवं उषा पटेल द्वारा शानदार तरीके से प्रस्तुत किया गया। पहाड़ी नृत्य सिमरन एवं शिक्षा सिंह द्वारा मनमोहक रहा। श्रीदेवी की यादों का ताजा करने के लिए उनके हिट गानों पर कुसुम साहू और सविता का बेल के द्वारा डांस किया गया

मॉडलिंग प्रस्तुति में सभी प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास और बेहतरीन एटिट्यूड से दर्शकों का मन मोह लिया।

नारी सम्मान के अवसर पर तनु मुखर्जी जी द्वारा दिया गया भाषण अत्यंत प्रेरणादायक रहा, जिसमें उन्होंने अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रॉ के माध्यम से ‘लकी महिला’ का चयन किया गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार चंदा देवी एवं वंदिता मिश्रा, द्वितीय पुरस्कार इंदरजीत कौर एवं प्रिय बंजारे तथा तृतीय पुरस्कार आशा बनाफर एवं लक्ष्मी कश्यप को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन मीनाक्षी शर्मा और रेखा शुक्ला के द्वारा किया गया
यह कार्यक्रम अत्यंत सफल, प्रेरणादायक एवं यादगार रहा। इसके सफल आयोजन हेतु सभी सम्माननीय अतिथियों एवं प्रतिभागियों का हृदय से आभार।
जिला संवाददाता
उत्सव कुमार यादव
कोरबा (छत्तीसगढ़)

16
750 views

Comment