नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहा कर्मचारियों का प्रदर्शन सोमवार सुबह हिंसक हो गया।
Noida के फेज-2 इंडस्ट्रियल एरिया में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी अचानक उग्र हो गए। गुस्साए कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर पथराव किया और कई गाड़ियों व बसों में आग लगा दी।
हालात तब और बिगड़ गए जब पुलिस ने स्थिति संभालने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी पथराव किया और एक पुलिस वाहन पलट दिया। जवाब में पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
जानकारी के मुताबिक, मदरसन, ऋचा ग्लोबल, रेनबो, पैरामाउंट, एसएनडी और अनुभव जैसी कंपनियों के 1000 से ज्यादा कर्मचारी पिछले तीन दिनों से वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। हिंसा खासतौर पर मदरसन कंपनी के बाहर भड़की।
शहर के सेक्टर 1, 15, 40, 60, 62 और 85 समेत कई इलाकों में कर्मचारी सड़कों पर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं, जिससे लंबा जाम लग गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और हालात को काबू में करने की कोशिश जारी है।
#Noida #BreakingNews #UPNews