logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेमारी उपखंड क्षेत्र के जूनी बड़ावली गांव में एक बार फिर लेपर्ड की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय

सलुम्बर जिले के सेमारी उपखंड क्षेत्र के जूनी बड़ावली गांव में एक बार फिर लेपर्ड की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। गांव के धनकेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य गेट के पास एक पक्की दीवार पर लेपर्ड बैठा हुआ दिखाई दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
यह घटना रविवार रात करीब 8 बजे की है। गांव निवासी जोरावर सिंह राठौड़ अपनी कार से गुड़ीयावाड़ा क्षेत्र की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें अचानक लेपर्ड नजर आया। उन्होंने अपनी कार के अंदर से ही तेंदुए का वीडियो और फोटो बना लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ समय से इस क्षेत्र में लेपर्ड की आवाजाही बढ़ गई है। आसपास खेत होने के कारण किसानों का रोजाना आना-जाना लगा रहता है, जिससे उनके लिए खतरा बढ़ गया है।
लोगों ने आगे बताया कि लगभग एक महीने पहले भी इसी क्षेत्र में लेपर्ड ने एक पाड़ी का शिकार किया था। तब वन विभाग को सूचना दी गई थी और पिंजरा भी लगाया गया था, लेकिन लेपर्ड पकड़ा नहीं जा सका था। अब दोबारा लेपर्ड दिखने से ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल है।जंगलो के घटने से जंगली जीवो के ठिकाने खत्म हो रहे हैं

18
1180 views

Comment