logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देवास में सक्षम की वार्षिक कार्य योजना बैठक के दौरान ‘एक कदम और’ उपन्यास का लोकार्पण

देवास। स्थानीय भोसले कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सक्षम (समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल) की प्रांतीय कार्यकारिणी एवं जिला टोली की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक विशेष रूप से संगठन की वार्षिक कार्य योजना को लेकर आयोजित की गई थी, जिसमें जिले की टीम को आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम में मालवा प्रांत के अध्यक्ष श्री संतोष जी साबू, प्रांत सचिव श्री मोहन जी नागर एवं सहसचिव श्री हर्ष जी शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनके साथ सक्षम के पदाधिकारी श्री राजेश चौहान, श्री प्रदीप दीखीत एवं श्री दारा सिंह वशिष्ठ सहित मालवा प्रांत की सभी जिलों के प्रतिनिधि की उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन के उद्देश्यों, विस्तार, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं आगामी वर्ष की कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रांत पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया।

इसी अवसर पर सक्षम बड़वानी के सहसंयोजक, शिक्षक, साहित्यकार एवं प्रेरक वक्ता श्री चतरसिंह गेहलोत के प्रथम उपन्यास ‘एक कदम और’ का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया। यह उपन्यास संघर्ष, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का प्रेरक संदेश देता है।
मालवा प्रांत की पूरी टीम ने उनको बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

8
203 views

Comment