logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हनुमानगढ़ में गेहूं (कनक) की खरीद बंद, मंडियों में किसान परेशान

हनुमानगढ़ जिले में इस समय गेहूं (कनक) की खरीद सही तरीके से नहीं हो रही है, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान अपनी फसल लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं, लेकिन कई जगहों पर तौल और खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं होने से उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि कई दिनों से वे मंडियों में बैठे हैं, लेकिन न तो समय पर खरीद हो रही है और न ही कोई स्पष्ट जानकारी दी जा रही है। इस कारण किसानों की मेहनत और समय दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
प्रशासन से किसानों ने मांग की है कि जल्द से जल्द खरीद प्रक्रिया को सुचारु किया जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसान आंदोलन करने को मजबूर हो सकते हैं।
— रिपोर्ट: Parmod Sahu

0
8 views

Comment