अत्यंत दुःखद: पेशकार आशु सक्सेना के निधन पर कलेक्ट्रेट में शोकसभा
बदायूँ। उप जिलाधिकारी सहसवान के पेशकार आशु सक्सेना के आकस्मिक निधन से प्रशासनिक तंत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कलेक्ट्रेट परिसर में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकत्रित होकर दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। अधिकारियों व कर्मचारियों ने कहा कि आशु सक्सेना अपने कार्य के प्रति समर्पित, विनम्र और कर्मठ व्यक्ति थे, जिनका असमय निधन अपूरणीय क्षति है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। संवाद