logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विद्यालय के बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया गया और उन्हें मध्यान भोजन भी कराया गया। कार्यक्रम के दौरान हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती

हुसैनाबाद में सम्मान समारोह सह पोशाक वितरण कार्यक्रम आयोजित
हुसैनाबाद नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जपला चौबे में सम्मान समारोह सह पोशाक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया गया और उन्हें मध्यान भोजन भी कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने विद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और सुविधाओं की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर शंभू प्रसाद, शिक्षक अभिनाश गुप्ता, प्रणव सुमन, रविशंकर जी, गोल्डेन कुमार एवं छोटू बॉस सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

16
471 views

Comment