logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

𝐍𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 𝐒𝐚𝐟𝐞 𝐌𝐨𝐭𝐡𝐞𝐫𝐡𝐨𝐨𝐝 𝐃𝐚𝐲 राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड एवं यूनिसेफ द्वा

𝐍𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 𝐒𝐚𝐟𝐞 𝐌𝐨𝐭𝐡𝐞𝐫𝐡𝐨𝐨𝐝 𝐃𝐚𝐲

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड एवं यूनिसेफ द्वारा एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी जी ने की।

इस अवसर पर अभियान निदेशक श्री शशि प्रकाश झा सहित यूनिसेफ के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान झारखंड सरकार ने मातृ मृत्यु दर को शून्य के करीब लाने तथा राज्य को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का संकल्प दोहराया। यह सर्वविदित है कि किसी भी राज्य का वास्तविक विकास मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सूचकों से ही मापा जाता है, और झारखंड इस दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है।

सभी हितधारकों से सुरक्षित मातृत्व, स्वस्थ शिशु एवं सशक्त समाज के निर्माण हेतु मिलकर कार्य करने की अपील की गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड ने यह भी आश्वस्त किया कि माताओं एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान और प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

आइए, हम सब मिलकर एक स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त झारखंड के निर्माण में अपना योगदान दें।

#SafeMotherhoodDay #NHMJharkhand #HealthyJharkhand

@Ministry of Health and Family Welfare, Government of India
@Office of Chief Minister, Jharkhand
@Irfan Ansari

Dr Md Firoz Alam
ALEENA HEALTH CARE NARAINI

13
655 views
1 shares

Comment