logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

समनापुर ग्राम पचायत में जल जीवन मिशन के काम से बढ़ी परेशानी, पाइपलाइन बिछाने में तोड़ी गई सीसी सड़क, गड्ढों से हादसे का खतरा

एक महीने से कार्य को खुला छोड़ा

डिण्डोरी/समनापुर।
जल जीवन मिशन के तहत समनापुर ग्राम पंचायत में पाइपलाइन बिछाने का कार्य कराया जा रहा है, लेकिन यह कार्य ग्रामीणों के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बनता जा रहा है।
पाइपलाइन बिछाने के दौरान कई स्थानों पर सीसी सड़क को तोड़ दिया गया है, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे गांव में जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो राहगीरों के लिए खतरा बन चुके हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इन गड्ढों के कारण रोजाना लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों को हो रही है, जो खेलते या स्कूल जाते समय इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। पाइपलाइन डालने के बाद सड़क को तत्काल पूर्व स्थिति में लाना चाहिए था, लेकिन इसे नजरअंदाज किया गया।
जिम्मेदारों पर उठे सवाल
बिना सुरक्षा इंतजाम और मरम्मत के सड़क को क्षतिग्रस्त छोड़ देना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

बाइट,अशोक शर्मा ,पूर्व मंडल अध्यक्ष समनापुर एवं समाज सेवक
2, अंजू शुक्ला समाज सेवी

34
1987 views

Comment