logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चंडीगढ़ में आयोजित माय भारत बजट क्वेस्ट 2026″के ग्रैंड फिनाले में क्रीसैंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुटू की गुंजन चंदेल का हुआ चयन।

क्रीसैंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुटू कक्षा 12वीं नॉन मेडिकल की छात्रा हैं गुंजन चंदेल।
चंडीगढ़ में आयोजित दो दिवसीय माय भारत बजट क्वेस्ट 2026″के ग्रैंड फिनाले में क्रीसैंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुटू की गुंजन चंदेल का चयन हुआ है,ग्रैंड फिनाले रविवार को चंडीगढ़ पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित हुआ,केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा 14अप्रैल यानी आज सोमवार तक आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन रविवार को देश भर से चयनित होकर आए युवाओं ने बजट 2026 पर चर्चा की।
पंजाब,चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के 714 बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को इस कार्यक्रम में भाग लेने का सुनहरा अवसर मिला है।
दो दिवसीय इस कार्यक्रम के पहले दिन रविवार को भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से”हरित विकसित भारत”को बढ़ावा देने वाली एक रैली,जिसका नाम”संडे ऑन साइकिल,का आयोजन किया गया,सोमवार 13 अप्रैल,यानी आज कार्यक्रम के समापन अवसर पर चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय और राज्य स्तर के शीर्ष विजेताओं के साथ केंद्रीय बजट के क्षेत्रीय विकास में योगदान पर बातचीत और चर्चा करेंगे।
इस कार्यक्रम में नौ प्रमुख विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया है,जिनमें विकसित कृषि,मानवपूंजी,अवसंरचना,महिला नेतृत्व वाला विकास,व्यापार करने में सुगमता,भविष्य की अर्थव्यवस्था,उद्यमिता,हरित भारत और खेल शामिल हैं।यह मंच’अमृत पीढ़ी’को नीति निर्माण की प्रक्रिया में सार्थक सहभागिता का अवसर प्रदान करेगा।इस पहल के माध्यम से युवाओं के विचार और नवाचार राष्ट्र के आर्थिक भविष्य को दिशा देते हुए विकसित भारत 2047 के संकल्प को सशक्त करेंगे।

26
1410 views

Comment