RKP पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पुलकित कश्यप द्वारा मुख्यमंत्री जी को दिया जाएगा ज्ञापन
आज की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से सामने आ रही है, जहां एक कथित लूट मामले को लेकर न्याय की मांग तेज होती दिखाई दे रही है।
बताया जा रहा है कि राजेंद्र कश्यप नामक व्यक्ति के साथ हुए कथित लूट कांड में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों और संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
समाज पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाते हुए, कर्मशील यंग परमार्थी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पुलकित कुमार कश्यप ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इसी कड़ी में 13 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुजफ्फरनगर दौरे के दौरान दिया जाएगा ज्ञापन
पार्टी का कहना है प्रशासन को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या पीड़ित को न्याय मिल पाता है या नहीं।