logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुंबई में होगा POSH Awareness Program — जागरूकता और सुरक्षित कार्यस्थल की ओर एक पहल



मुंबई में होगा POSH Awareness Program जागरूकता और सुरक्षित कार्यस्थल की ओर एक पहल

मुंबई : महिलाओं की सुरक्षा, जेंडर इक्वालिटी और सुरक्षित कार्यस्थल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Tamanna Charitable Trust द्वारा 21 मई 2026 को मुंबई में POSH Amendment Act 2013–2026 Awareness Program आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को POSH कानून क्या है, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न क्या माना जाता है, कर्मचारियों के अधिकार, जिम्मेदारियां, शिकायत कैसे दर्ज करें और सुरक्षित माहौल कैसे बनाया जाए — इन सभी विषयों पर सरल भाषा में जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम की मुख्य ट्रेनर उनावाला ज़हरा रहेंगी, जो POSH एवं POCSO ट्रेनर और करियर काउंसलर हैं। वे कानूनी जानकारी के साथ-साथ रियल लाइफ उदाहरणों के जरिए लोगों को जागरूक करेंगी।

इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें मीडिया और सोशल मीडिया की ताकत पर भी विशेष सत्र रखा गया है।
मीडिया पार्टनर TWT News 24 की फाउंडर एवं मीडिया पर्सनालिटी दरकशन शेख (तमन्ना) प्रतिभागियों को यह ट्रेनिंग देंगी कि यदि कोई व्यक्ति किसी प्रकार की उत्पीड़न या मानसिक पीड़ा का शिकार है, तो वह अपने ही मोबाइल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म — जैसे Facebook, Instagram और YouTube — के माध्यम से जागरूकता फैला सकता है, अपनी आवाज उठा सकता है और दूसरों को भी ऐसी परिस्थितियों से बचाने में मदद कर सकता है।
इस सत्र में यह भी बताया जाएगा कि सोशल मीडिया का सही और जिम्मेदार उपयोग कैसे लोगों को सुरक्षित बनाने का एक मजबूत माध्यम बन सकता है।
कार्यक्रम में Union Job Hub & Services का सहयोग रहेगा और सभी प्रतिभागियों को कोर्स कम्प्लीशन सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम से प्राप्त निधि सामाजिक कार्यों के लिए उपयोग की जाएगी।
तारीख: 21 मई 2026स्थान: मुंबई, महाराष्ट्र (ऑफलाइन – लोकेशन रजिस्ट्रेशन के बाद साझा की जाएगी)अवधि: 2 घंटे

0
0 views

Comment