logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*उद्योगपति बाबूलाल अग्रवाल का निधन*

*उद्योगपति बाबूलाल अग्रवाल का निधन*

बदनावर -
क्षेत्र के बड़े उद्योगपति बाबूलाल अग्रवाल का निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार थे। पिछले दिनों उन्हें इलाज के लिए इंदौर के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार दोपहर अंतिम सांस ली। कल सुबह जवाहर मार्ग स्थित निवास से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी और नागेश्वर मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वे प्रदेश के मंडी बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश अग्रवाल के पिता थे और बरसों तक विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष रहे थे। बाद में वैष्णव पंच ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने वर्षों तक अशोक जिनिंग प्रेसिंग फैक्ट्री का कुशलतापूर्वक संचालन किया। वे स्व किशोर कुमार अग्रवाल, अशोक अग्रवाल एवं महेश अग्रवाल के बड़े भाई थे। अंतिम यात्रा -
13.04.2026 सोमवार को सुबह 10 बजे निज निवास जवाहर मार्ग , बदनावर से निकाली जायेगी ।

0
0 views

Comment