मुंबई: मौलाना खालिद अशरफ से बदसलूकी मामले में FIR की मांग तेज
मुंबई सूत्र
डोंगरी इलाके में मौलाना खालिद अशरफ और उनके परिवार के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में आज एक शिष्टमंडल ने डोंगरी पुलिस स्टेशन पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
शिष्टमंडल ने पुलिस को दिए ज्ञापन में कहा कि मौलाना खालिद अशरफ एक सम्मानित सामाजिक व्यक्ति हैं और उनके साथ इस तरह की घटना न केवल निंदनीय है, बल्कि शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में तत्काल FIR दर्ज की जाए और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों से हुई बातचीत में वरिष्ठ निरीक्षक श्री बांगर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है और उन्होंने प्रशासन से जल्द न्याय की मांग की है। पुलिस की आगामी कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिकी हुई