logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झालावाड़ में नालियों का पानी सड़कों पर: मंगलपुरा बाजार में आवागमन बाधित, लोग परेशान

झालावाड़ शहर के मुख्य बाजार मंगलपुरा इलाके में नालियों की सफाई के अभाव में पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद झालावाड़ द्वारा इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जबकि उन्हें कई बार इस बारे में अवगत कराया जा चुका है।
यह समस्या मंगलपुरा इलाके में पंचमुखी बालाजी और लाइन पुलिस की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर विशेष रूप से गंभीर है।

पंकज वर्मा के घर के बाहर की नाली का पानी सड़क पर इस कदर फैल गया है कि लोगों को घर से बाहर निकलने में भी दिक्कत हो रही है। इसी स्थान पर एक ई-मित्र केंद्र होने के कारण परेशानी और बढ़ गई है।

पूर्व पार्षद दीपक स्वामी ने बताया कि नालियों की समय पर और उचित सफाई न होने के कारण यह समस्या बार-बार उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 34 के इस इलाके में कई बार नगर परिषद को सूचना दी गई है, लेकिन हर बार अलग-अलग बहाने बनाए जाते हैं।

यह इलाका मुख्य बाजार और व्यावसायिक क्षेत्र होने के कारण यहां बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है और कई दुकानें संचालित होती हैं। दुकानदारों ने भी इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद अधिकारियों से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

Aima media jhalawar

12
686 views

Comment