आंगनबाड़ी केंद्र ढड़कना में आयोजित हुई योग क्रियाएं
टीकमगढ़/मध्य प्रदेश शासकीय होम्योपैथिक औषधालय अहार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र ढड़कना में योग क्रियाओं का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आयुक्त मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. विनोद कुमार के मार्गदर्शन में 100 दिवसीय योग कार्यक्रम के अंतर्गत संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नियमित योग के महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में डॉक्टर सुरेंद्र जैन, कंपाउंडर अर्पित जैन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनोरमा खरे का विशेष सहयोग रहा।
✍️रिपोर्ट - पंकज गुप्ता
📍जिला - जालौन, (उरई) उत्तर प्रदेश