उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का निरीक्षण दौरा
राजेश कुमार पांडे, महाप्रबंधक/उत्तर रेलवे ने लखनऊ से कानपुर पुल बायाँ किनारा तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया तथा मार्ग में निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज (ROB) एवं अंडरपास कार्यों का अवलोकन किया। महाप्रबंधक महोदय ने अपने दौरे के क्रम में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मानक नगर, उन्नाव जं. एवं कानपुर पुल बायाँ किनारा स्टेशनों पर वर्तमान में चल रहे स्टेशन डेवलपमेंट कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। श्री राजेश कुमार पांडे ने साथ ही यात्री सुविधाओं, सर्कुलेटिंग एरिया तथा स्टेशन मास्टर कार्यालय का भी निरीक्षण किया और उन्नाव जं. एवं कानपुर पुल बायाँ किनारा स्टेशनों पर उपस्थित प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद कर कार्यों की प्रगति की जानकारी भी साझा की।