logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विशंभर दयाल धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की संयुक्त बैठक संपन्न, हिंदुत्व को मजबूत करने पर जोर


12 अप्रैल को विशंभर दयाल धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान समय की प्रमुख सामाजिक समस्याओं पर गहन चिंतन करते हुए उनके निराकरण के उपायों पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला महामंत्री अंगद पांडे उर्फ कोमल पांडे ने कहा कि आज के समय में हिंदू समाज को एकजुट रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व सड़कों पर अराजकता फैलाने से नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, भाईचारे और एक-दूसरे के साथ खड़े रहने से मजबूत होगा। साथ ही उन्होंने समाज में फैली आपसी बैमनस्यता को समाप्त करने का आह्वान किया।
विभाग उपाध्यक्ष आचार्य अम्बरीष तिवारी ने कहा कि हिंदुओं को अपने धर्म और संस्कृति का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने हर घर-परिवार में सनातन विचारधारा को मजबूत करने पर बल दिया।
जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह राजपूत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और समर्पण के साथ करने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन के प्रयासों से हिंदू समाज को सुरक्षित, संपन्न और शिक्षित बनाया जा सकेगा।
जिला संयुक्त सचिव सतीश चंद दीक्षित ने जातिवाद को भूलकर आपसी प्रेम और अपनत्व बढ़ाने की बात कही। वहीं राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष विष्णु मिश्रा ने कहा कि जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद यह पहली बैठक है और सभी कार्यकर्ता इसी तरह संगठन को मजबूत करने में जुटे रहें।
बैठक में अतिथि के रूप में विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष रवि बाजपेई एवं मंडल अध्यक्ष विपिन अवस्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।
इस दौरान कार्तिक शुक्ल, सत्यम वर्मा, नीतीश कुमार पांडे, अनुराग कश्यप, विपिन चतुर्वेदी, अजीत चौरसिया, अमरदीप श्रीवास्तव, कुलदीप दीक्षित, रघुवंश मिश्रा, सूरज शर्मा, रजत वर्मा, प्रियांशु कटीयार, रोहित शाक्य, शिवराज सिंह नागर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0
613 views

Comment