logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाबा विशुराउत राजकीय मेला की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

*सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं स्वच्छ मेला आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश*

आज दिनांक 12 अप्रैल 2026 को जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन द्वारा आगामी बाबा विशुराउत राजकीय मेला की तैयारियों का स्थल निरीक्षण कर व्यापक समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेला परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं एवं सुरक्षा व्यवस्था का गहन अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आधारभूत सुविधाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने विशेष रूप से भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ रखने पर बल दिया।

स्वास्थ्य विभाग को मेला अवधि में मेडिकल टीम की तैनाती एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं नगर परिषद को नियमित साफ-सफाई एवं प्रभावी कचरा निष्पादन व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मेला का आयोजन सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय एवं तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।

1
54 views

Comment