logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने हेतु जिला दण्डाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा द्वारा संयुक्त रूप से कला भवन, मधेपुरा में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं दण्डाधिकारियों को ब्रीफिंग दी गई।
ब्रीफिंग के दौरान सभी पदाधिकारियों को कर्तव्य के प्रति सजग एवं सतर्क रहने, परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर त्वरित कारवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, आगामी परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने पर विशेष बल दिया गया।

0
447 views

Comment