logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

"स्कूल में अनाधिकृत प्रवेश पर सख्ती: IPC 441 के तहत कार्रवाई का प्रावधान"

शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन ने स्कूल परिसर में सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए कड़े नियम लागू किए हैं। बिना अनुमति स्कूल में प्रवेश करना, बच्चों या स्कूल स्टाफ की फोटो और वीडियो लेना अब भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 441 के तहत आपराधिक अतिचार माना जाएगा।

यह नियम स्कूलों के भीतर अनुशासन बनाए रखने और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए बनाया गया है। किसी भी व्यक्ति द्वारा बिना लिखित अनुमति के स्कूल में प्रवेश करना या रिकॉर्डिंग करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह बच्चों और स्कूल स्टाफ की निजता का हनन भी है।

इस प्रकार की गतिविधियों को रोकने के लिए प्रशासन और स्कूल प्रबंधन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। यह नियम स्कूलों को सुरक्षित माहौल देने के साथ-साथ बाहरी हस्तक्षेप को रोकने में मदद करेगा। सभी से अपील है कि वे इन नियमों का पालन करें और बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग करें।
विकास पांडेय
मीरजापुर

6
493 views

Comment