"नालासोपारा में महिला पर हमला: 'लव जिहाद' विवाद में असमान, इरफान और शादाब का नाम आया सामने"
महाराष्ट्र के नालासोपारा स्थित वांकम पाड़ा में 5 अप्रैल की रात एक महिला पर गंभीर हमला हुआ। आरोप है कि असमान, इरफान और शादाब नाम के तीन मुस्लिम युवकों ने एक हिंदू नाबालिग लड़की को कथित तौर पर "लव जिहाद" में फंसाने की कोशिश की। जब लड़की के भाई ने इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने महिला के घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया।
घटना में महिला को गंभीर चोटें आईं और वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। आरोप है कि हमलावरों में 10 और 12 साल के नाबालिग लड़के भी शामिल थे। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर प्रशासन पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। 🙏
विकास पांडेय
मीरजापुर