logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेदिनीनगर में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, हजारों की रही सहभागिता

मेदिनीनगर- स्थानीय शिवाजी मैदान में रविवार को हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें नगर क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में करीब तीन हजार लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत राम-श्याम बंधुओं के नेतृत्व में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल बन गया। इसके बाद ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सामाजिक विषयों पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने ‘लव जिहाद’ और सनातन संयुक्त परिवार की महत्ता पर आधारित नाटकों के माध्यम से संदेश देने का प्रयास किया। वहीं कराटे प्रदर्शन और छात्राओं द्वारा लाठी प्रदर्शन ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।


मुख्य वक्ता के रूप में वृंदावन से पधारी साध्वी लाडली शरण जी ने हिंदू समाज को संबोधित करते हुए एकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अपनी परंपराओं का संरक्षण और उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र कार्यवाह विनेश जी ने संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर ‘पंच प्रण’—स्वदेशी, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य और कुटुंब प्रबोधन—पर विस्तार से प्रकाश डाला।

चित्रकूट से आए संत सीताराम शरण जी ने अपने संबोधन में हिंदू जीवन पद्धति को विश्व कल्याण के लिए आवश्यक बताते हुए समाज से इसे अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामदास साहू ने की, जबकि मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्र विश्वकर्मा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में उपाध्यक्ष सोनू नामधारी, विकास सिंह, प्रचार प्रमुख रोहित पाठक, श्वेत रंजन, सह संयोजक सतीश तिवारी, विशाल तिवारी, विकास तिवारी, शुभम प्रसाद और पप्पू जायसवाल सहित कई कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

0
0 views

Comment