logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्वालियर जिले में पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा

जिले में पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा

ओरियंटेशन कार्यक्रम के जरिए गैस कनेक्शन देने के लिये मैनपावर बढ़ाने पर जोर

ग्वालियर जिले में रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति के लिये पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा दिया जा रहा है। पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाकर लक्ष्य पूरा करने के उद्देश्य से अवंतिका गैस लिमिटेड द्वारा आईटीआई ग्वालियर में ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पीएनजी गैस कनेक्शन देने के लिये आवश्यक मैनपावर बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही विद्यार्थियों को पीएनजी कनेक्शन के फायदे के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में आईटीआई ग्वालियर के प्राचार्य श्री पुष्कर बंसल और खाद्य विभाग के सहायक आपूर्ति अधिकारी सहित गैस कंपनी के प्रतिनिधि शामिल हुए।
#gwalior
#PNB
@c

67
1477 views

Comment