logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सहरसा: फसल क्षति पूर्ति को लेकर सरकार पर भेदभाव का आरोप

सहरसा जिला में वर्ष 2025-26 के दौरान हुई फसल क्षति को लेकर किसानों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा मुआवजा वितरण में सौतेला व्यवहार किया गया है।
स्थानीय लोगों और किसानों का आरोप है कि जहां अन्य जिलों में क्षति पूर्ति के लिए पर्याप्त राशि दी गई, वहीं सहरसा के किसानों को नजरअंदाज कर दिया गया। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति और भी खराब हो गई है।
इस मुद्दे को लेकर महिषी उत्तरी से जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी अबू बकर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग की कि सभी प्रभावित किसानों को बिना किसी भेदभाव के उचित मुआवजा दिया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार जल्द इस मामले में उचित कदम नहीं उठाती है, तो किसानों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में इस मुद्दे को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है और किसान सरकार से न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।

0
28 views

Comment