logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीईओ जिला पंचायत भिण्ड ने एडीईओ गोहद, उपयंत्री गोहद एवं लहार को दिया नोटिस

सीईओ जिला पंचायत भिण्ड ने एडीईओ गोहद, उपयंत्री गोहद एवं लहार को दिया नोटिस

तीन दिवस में समक्ष में प्रस्तुत होकर मांगा जवाब

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री वीर सिंह चौहान ने एडीईओ जनपद पंचायत गोहद श्री जितेन्द्र गुर्जर, उपयंत्री जनपद पंचायत गोहद श्री अरुण चकोटिया, उपयंत्री जनपद पंचायत लहार श्री उमेश तिवारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड ने नोटिस जारी कर कहा है कि कलेक्टर भिण्ड द्वारा दिनांक 11 अप्रैल 2026 को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि एडीईओ जनपद पंचायत गोहद श्री जितेन्द्र गुर्जर अपने क्षेत्रांतर्गत पंचायत में कम उपस्थित रहते हैं। उपयंत्री जनपद पंचायत गोहद श्री अरुण चकोटिया की सेक्टर की पंचायतों के कार्यों की जानकारी लिए जाने पर पाया गया कि बिना सूचना के अनुपस्थित रहे। जिससे उनके सेक्टर के कार्यों की समीक्षा नहीं हो सकी है। उपयंत्री जनपद पंचायत लहार श्री उमेश तिवारी के कार्य क्षेत्र की सीएम हेल्पलाइन कार्य की गुणवत्ता एवं 108 दिवस बाद भी शिकायत बंद नहीं कराई गई एवं अन्य सीएम हेल्पलाइन शिकायतें भी हैं। यह स्थिति अत्यंत आपत्तिजनक है।
उन्होंने कहा कि आप सभी का उक्त कृत्य म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम का स्पष्ट उल्लंघन होकर एक लोक सेवक के पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता के साथ-साथ आपकी कर्तव्य विमुखता का परिचायक है।
अतः आप सभी अपना स्पष्टीकरण प्रगति विवरण सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड के समक्ष 03 दिवस में स्वयं उपस्थिति होकर प्रस्तुत करें, कि क्यों न आपके विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही प्रस्तावित की जाए। नियत अवधि में उत्तर प्राप्त न होने की दशा में एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी, जिसके लिये आप स्वयं उत्तरदायी होंगे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

34
952 views

Comment