जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिला सीईओ ने देवरी में स्वयं संभाली कमान, चलाया ट्रैक्टर और किया श्रमदान
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिला सीईओ ने देवरी में स्वयं संभाली कमान, चलाया ट्रैक्टर और किया श्रमदान
प्रदेश सरकार द्वारा 30 जून तक संचालित किए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गांव-गांव में जल स्रोतों के पुनर्जीवन हेतु व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश कुमार भार्गव ने मुरैना जनपद की ग्राम पंचायत देवरी में तालाब गहरीकरण एवं सफाई कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं श्रमदान करते हुए फावड़ा चलाया तथा ट्रैक्टर चलाकर सफाई कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई। उनके इस प्रेरणादायक प्रयास से उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों में उत्साह का संचार हुआ।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh