logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*विशेष संपादकीय नोट* ​"पत्रकारिता और सूचना का अधिकार: पारदर्शिता की ओर एक नया कदम"


"कलम की धार और RTI का प्रहार; जनपद के शोषित और वंचित वर्ग को न्याय दिलाने के लिए हम हैं प्रतिबद्ध।"

​सोनभद्र। जनपद में 'पूर्वांचल की धड़कन' और 'दैनिक अयोध्या टाइम्स' के ब्यूरो प्रमुख की जिम्मेदारी संभालते हुए मेरा उद्देश्य केवल समाचार पहुँचाना नहीं, बल्कि व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना भी है।

​RTI एसोसिएशन, सोनभद्र के जिलाध्यक्ष के रूप में मेरा यह दृढ़ विश्वास है कि 'सूचना का अधिकार' और 'स्वतंत्र पत्रकारिता' एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जहाँ पत्रकारिता समाज की समस्याओं को उजागर करती है, वहीं RTI उन समस्याओं की जड़ तक पहुँचने और प्रशासनिक पारदर्शिता लाने का सशक्त संवैधानिक हथियार है।

​जनपद के नागरिकों, विशेषकर शोषित और वंचित वर्ग के लिए मेरा संदेश है कि हम खबरों के माध्यम से आपकी आवाज को शासन-प्रशासन की चौखट तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम न केवल समस्याओं को दिखाएंगे, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर समाधान के लिए भी संघर्ष करेंगे।

​अमान खान
ब्यूरो चीफ (सोनभद्र)
जिलाध्यक्ष: RTI एसोसिएशन, सोनभद्र
सेक्टर वार्डन: सिविल डिफेंस, सोनभद्र

0
46 views

Comment