logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेरठ में 25 हजार का इनामी गौकश गिरफ्तार:लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा

मेरठ के लोहियानगर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने रविवार को 25 हजार रुपये के इनामी गौकश शादाब को गिरफ्तार कर लिया। शादाब लंबे समय से पुलिस को चकमें दे रहा था। पुलिस काफी समय से बदमाश मि तलाश कर रही थी। रविवार को मुखबिर से सटीक सूचना मिलने के बाद बदमाश पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बदमाश से उसके गैंग के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।



पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त शादाब पुत्र एहसान है, जो घोसीपुर, थाना लोहियानगर का निवासी है। उसके खिलाफ लोहियानगर थाने में गौकशी का मुकदमा दर्ज है। इस मामले में फरार होने के बाद उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

शादाब पर गौकशी के अलावा हत्या के प्रयास, अवैध हथियारों की सप्लाई और एनडीपीएस एक्ट सहित करीब एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।

रविवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव घोसीपुर में मौजूद है। इस जानकारी पर लोहियानगर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर शादाब को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुमित तोमर, एसएसआई कुलदीप सिंह, उपनिरीक्षक अक्षय शर्मा और स्वाट टीम प्रभारी मनीष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ के आधार पर उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस शादाब को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

1
199 views

Comment