logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*हापुड़ न्यूज़* *चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने किए मनोनयन पत्र वितरित।* रिपोर्ट - *अतुल त्यागी*

*हापुड़ न्यूज़*
*चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने किए मनोनयन पत्र वितरित।*

रिपोर्ट - *अतुल त्यागी* (मैनेजिंग डायरेक्टर)(CTV) क्राइम टीवी भारत लाइव न्यूज़ चैनल हापुड

*हापुड़।* आज 12 अप्रैल 2026 दिन रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने चिकित्सा प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किए। चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियो को शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि राहुल गांधी जी के विचारों और उनके संघर्षों से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। जिससे कांग्रेस का जनाधार बढ़ रहा हैं। चिकित्सा प्रकोष्ठ की 21 सदस्यीय कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ. पदम सिंह साहनी को भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बधाई दी हैं। चिकित्सा प्रकोष्ठ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉक्टर पदम सिंह साहनी ने कहा हैं कि कमेटी में हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया हैं। उन्होंने कहा हैं कि चिकित्सा प्रकोष्ठ कमेटी का काम कमजोर, गरीब और चिकित्सा से वंचित लोगों को निःशुल्क चिकित्सीय उपचार मुहैया कराना हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करना कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता रही हैं।
इस दौरान चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर ईरशाद, चिकित्सा प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष डॉक्टर इसरार सैफी, जिला महासचिव व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, जिला महासचिव संजय छाबड़ा, रामपाल आर्य, डालचंद सिंह आदि लोग मौजूद रहे.!

0
0 views

Comment