logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बस स्टैंड पर पकड़ा गया फर्जी CRPF DIG, लाल बत्ती लगी टैक्सी में घूम रहा था आरोपी


देवास में सिटी कोतवाली पुलिस की सतर्कता से बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। बस स्टैंड क्षेत्र में खुद को CRPF का DIG बताकर रौब झाड़ रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी श्यामचंद शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड पर एक संदिग्ध वाहन खड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि एक टैक्सी पासिंग स्विफ्ट कार पर लाल बत्ती लगी हुई है। वाहन संदिग्ध लगने पर पुलिस ने गाड़ी रोककर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान कार में मौजूद युवक ने खुद को CRPF का DIG बताया। जवाब संदिग्ध लगने पर पुलिस ने पहचान पत्र की जांच की, जिसमें आईडी कार्ड फर्जी पाया गया।

आरोपी के पास से CRPF की नकली टोपी भी बरामद हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर पूरा मामला सामने आ गया। आरोपी की पहचान
नाम: सौरभ राणा (31)
पिता: नर्मदा प्रसाद राणा
मूल निवासी: सुर्खी, जिला सागर हाल मुकाम: सोलाई एकड़ बाग भुगलिया, भोपाल
पेशा: भोपाल स्थित आर्यन कार सर्विस सेंटर का कर्मचारी ड्राइवर: मोहर सिंह विश्वकर्मा पुलिस के अनुसार आरोपी बगलामुखी मंदिर और देवास माता टेकरी के दर्शन कर वापस लौट रहा था और बस स्टैंड पर गाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान पुलिस जांच में वह फर्जी DIG बनकर घूमता हुआ पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

4
68 views

Comment