logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंबाला छावनी, 12 अप्रैल राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य निकाली गई शोभायात्रा।

अंबाला छावनी, 12 अप्रैल राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अंबाला छावनी के बाजारों में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी एवं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष जंगशेर शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ गवर्नमेंट कॉलेज के समीप से किया गया, जो शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए पुनः वहीं आकर संपन्न हुई।

जीला अध्यक्ष सुशील शर्मा (शैली) अंबाला छावनी अध्यक्ष विजय शर्मा अंबाला शहर अध्यक्ष वरिंदर दीक्षित बलदेव नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश पाराशर सभी ने समाज को एकत्रित करने का भरसक प्रयास किया शोभायात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विमल तिवारी सहित संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि बृजमोहन मिश्रा, सुशील भारद्वाज को समृद्धि चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

यात्रा के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी भगवान परशुराम जी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं एवं बाजार के दुकानदारों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए जलपान की उत्तम व्यवस्था भी की गई।

यह आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक एकता का प्रतीक रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान परशुराम जी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

5
422 views

Comment