logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

24 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुली, 135 से ज्यादा मुकदमों वाले आरोपी पुलिस की निगरानी में

फतेहपुर संवाददाता।
उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत फतेहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय 24 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। इन अपराधियों पर लूट, हत्या, गोकशी, चोरी और अन्य गंभीर धाराओं में 135 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखना और जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करना बताया गया है।
निगरानी में आए आदतन अपराधी
पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद सभी चिन्हित अपराधियों की गतिविधियों, ठिकानों और उनके संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। साथ ही उन्हें नियमित रूप से संबंधित थानों में हाजिरी देनी होगी।
थानावार कार्रवाई
कोतवाली व बिंदकी क्षेत्र-
कोतवाली क्षेत्र के सुरेश कुमार (मिठनपुर खुराना), अरविंद कुमार (लोधीगंज) और गुलाब रसूल (ज्वालागंज) पर चोरी के सात-सात मुकदमे दर्ज हैं।
बिंदकी क्षेत्र के नीरज विश्वकर्मा उर्फ लोथसिंह पर हत्या व चोरी के छह मामले तथा जकी उर्फ छोटेलाल पर चोरी के नौ मामले दर्ज हैं।
कल्यानपुर व ललौली क्षेत्र-
कल्यानपुर में विवेक यादव और शिवम यादव पर लूट व चोरी के छह-छह मामले, राजन यादव पर चार और हरिशंकर तिवारी पर मारपीट के छह मामले दर्ज हैं।
ललौली क्षेत्र के दिनेशचंद्र उर्फ बच्चूसिंह यादव पर हत्या सहित आठ मामले, झब्बूसिंह उर्फ अरविंद पर आठ मामले तथा लवकुश सिंह पर चोरी के पांच मामले दर्ज हैं।
गोकशी के मामलों में सख्ती-
हथगांव क्षेत्र के अच्छन कुरैशी, गुफरान और मोहम्मद एहसान पर गोकशी के मामलों में कार्रवाई की गई है।
थरियांव क्षेत्र के साहिबे आलम और मोहम्मद चांद बाबू तथा जाफरगंज के मुसाहिद पर भी गोकशी के मामलों में हिस्ट्रीशीट खोली गई है। वहीं सुनील कुमार पर चोरी के सात मुकदमे दर्ज हैं।
अन्य थाना क्षेत्र-
हुसैनगंज के उमेश कुमार लोधी और अंकित लोधी।
जहानाबाद के अनुज विश्वकर्मा उर्फ अन्नू व नितिन।
खखरेरू के सुनील केसरवानी को भी हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया है।
पुलिस का सख्त संदेश
पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों पर सतत निगरानी जरूरी है। हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद अब इन अपराधियों की हर गतिविधि पर पुलिस की नजर रहेगी।
इस कार्रवाई के बाद अपराध जगत में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

0
0 views

Comment