नाम बदलकर चल रहा था ‘नशे का नेटवर्क’—बिलासपुर पुलिस की रेड में दो बहनें गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त
बिलासपुर। शहर में नशे के कारोबार पर बड़ा वार करते हुए Bilaspur Police ने सरकंडा क्षेत्र में कार्रवाई कर गांजा बेचने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी आपस में बहनें हैं और पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग नामों से शहर के अलग-अलग इलाकों में नशे का कारोबार चला रही थीं।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पाटलीपुत्र नगर और राजकिशोर नगर क्षेत्र में दो महिलाएं गांजा बिक्री में सक्रिय हैं। सूचना मिलते ही एसीसीयू और सरकंडा पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। मौके पर दोनों महिलाएं कार और स्कूटी में गांजा रखकर बिक्री करते हुए पकड़ी गईं।