logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*मैहर की नवागत कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने संभाला कार्यभार, शारदा लोक को बनाएंगी विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र*


मैहर। जिले की नवागत कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने पदभार ग्रहण करते ही प्रशासनिक प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए धार्मिक, आध्यात्मिक, पर्यटन और ऐतिहासिक धरोहरों के समग्र विकास पर जोर दिया। उन्होंने जिले को “संगीत सिटी” के रूप में विकसित करने के साथ-साथ स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाने की बात कही। कलेक्टर मुखर्जी ने विशेष रूप से शारदा धाम में प्रस्तावित “शारदा लोक” निर्माण की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि इसे विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में प्रवेश से लेकर वापसी तक का अनुभव यादगार और व्यवस्थित बनाया जाएगा, जिससे उनकी आस्था और उत्साह निरंतर बना रहे। उन्होंने बताया कि शारदा लोक का निर्माण तीन चरणों में किया जाएगा, जिसमें पर्यटकों और श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए विशेष व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। इस परियोजना से जिले में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। कलेक्टर ने प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर स्पष्ट किया कि जन सुविधाओं पर सतत निगरानी रखी जाएगी और राजस्व संबंधी प्रक्रियाओं को सरल एवं सुगम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को समय पर लाभ पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि जिले के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा, जिससे मैहर को एक सशक्त और विकसित जिला बनाया जा सके।

0
132 views

Comment