logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Asansol में CM ममता बनर्जी की चुनावी सभा, कोयला चोरी पर केंद्र सरकार-CISF को ठहराया जिम्मेदार


आसनसोल :- शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आसनसोल के एडीडीए ग्राउंड में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यह सभा आसनसोल उत्तर से प्रत्याशी मलय घटक और आसनसोल दक्षिण से प्रत्याशी तापस बनर्जी के समर्थन में आयोजित की गई थी। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कोयला चोरी के मुद्दे पर पलटवार करते हुए सीधा सवाल किया कि जब कोयला खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार और सीआईएसएफ की है, तो तृणमूल दोषी कैसे हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता और मंत्री हर महीने करोड़ों रुपये की उगाही करते हैं और रानीगंज में धंसान की समस्या के लिए केंद्र की नीतियां ही जिम्मेदार हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बड़े पदों पर बैठकर केवल धोखे की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि 2021 से पहले चाय बागानों और डनलप के अधिग्रहण के जो वादे किए गए थे, वे आज तक अधूरे हैं। मुख्यमंत्री नेहिंदी में बोलते हुए कहा कि वह चाहती हैं कि उनकी बात दिल्ली तक पहुंचे। उन्होंने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां बंगालियों पर अत्याचार हो रहा है, जबकि बंगाल में डेढ़ करोड़ प्रवासी श्रमिक सम्मान के साथ रह रहे हैं। बैंक खातों में 15 लाख रुपये और सालाना 2 करोड़ नौकरियों के वादे को उन्होंने 'जुमला' करार दिया। अंत में उन्होंने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि आसनसोल-रानीगंज जल्द ही लॉजिस्टिक हब बनेगा और डेउचा पचामी परियोजना से एक लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा।

0
0 views

Comment