logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अब्दुल रहमान के परिवार पर हमला कर आबादी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, पुलिस पर सुनवाई न करने की शिकायत


गोंडा जिले के ग्राम खलिया, ग्रंथ त्रिभुवन नगर, ठाकुरदास पुरवा, उतरौला रोड स्थित एक आबादी जमीन पर अवैध कब्जे का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, ग्राम खलिया निवासी अब्दुल रहमान, जो उक्त स्थान पर अपने पशु, लकड़ी और कंडे रखा करते थे, की जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया गया।

आरोप है कि कब्जे का विरोध करने पर अब्दुल रहमान, उनके बेटे तथा रफीक उल निशा के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इतना ही नहीं, वहां रखा लकड़ी-कंडा और अन्य सामान भी फेंक दिया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि यह जमीन खारिज/आबादी श्रेणी में आती है, फिर भी दबंगों द्वारा उस पर अवैध कब्जा किया गया।

मामले की शिकायत थाना धानेपुर में दिए जाने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि इस पूरे प्रकरण में गांव के प्रधान, लेखपाल, विधायक और स्थानीय पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध है तथा कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, कब्जा हटवाने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

8
354 views

Comment