logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा की पूर्व पार्षद सुरेखा बड़जाता आम आदमी पार्टी में शामिल, समर्थकों सहित थामा ‘आप’ का दामन विधायक ज़िम्पा ने किया स्वागत

भाजपा की पूर्व पार्षद सुरेखा बड़जाता आम आदमी पार्टी में शामिल, समर्थकों सहित थामा ‘आप’ का दामन

विधायक ज़िम्पा ने किया स्वागत

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा

होशियारपुर की राजनीति में आज एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो बार पार्षद रह चुकी वरिष्ठ नेत्री सुरेखा बड़जाता ने आम आदमी पार्टी (आप) की नीतियों और शहर में हुए विकास कार्यों से प्रभावित होकर अपने समर्थकों सहित पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने यह कदम विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा के नेतृत्व में जनहित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर उठाया।

इस अवसर पर आयोजित एक सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने सुरेखा बड़जाता का पार्टी में हार्दिक स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि आम आदमी पार्टी की प्राथमिकता जनता की भलाई, पारदर्शिता और विकास है, और सुरेखा जैसी अनुभवी नेता के जुड़ने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

सुरेखा बड़जाता ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने भाजपा में लंबे समय तक काम किया, लेकिन अब उन्हें लगा कि आम आदमी पार्टी ही वह मंच है जो आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से समझकर समाधान कर रही है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में जो विकास कार्य हुए हैं, वे सराहनीय हैं और इसी कारण उन्होंने यह निर्णय लिया।

कार्यक्रम में मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी के अलावा उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया और विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से पार्टी को आगामी समय में और अधिक मजबूती मिलेगी।

इस मौके पर उनके साथ परवीन कुमार बरजाता, कांता देवी, पृथ्वी राज, मेहर सिंह, बलवीर राम, हरिंदर सिंह, लाभ चंदर, राम गोपाल, अशोक कुमार, कमलजीत कुमार, सुखविंदर कौर और सतपाल सहित कई समर्थकों ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

0
0 views

Comment