logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

310 ग्राम नशीली पदार्थ सहित एक ग्रिफ्तार

310 ग्राम नशीली पदार्थ सहित एक ग्रिफ्तार
गढ़शंकर। पुलिस चौकी बीनेवाल के अंतर्गत पड़ते अड्डा झुंगियां में एक व्यक्ति को पुलिस ने 310 ग्राम नशीली पदार्थ सहित ग्रिफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया। एसएसपी होशियारपुर संदीप मलिक के निर्देशों पर डीएसपी दलजीत सिंह खख की हिदायतों के मुताबिक एसएचओ गगनदीप सिंह की देखरेख में पुलिस चौकी बीनेवाल इंचार्ज एएसआई ओंकार सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ अड्डा झुंगियां में नाके दौरान मौजूद थे। एएसआई ओंकार सिंह ने बताया की एक व्यक्ति को शक्की हालत में घुमते देख कर उसे काबू किया और उसकी तलाशी में उसकी पेंट की जेब में से एक प्लास्टिक लिफाफे में से 310 ग्राम नशीली पदार्थ बरामद किया। उक्त व्यक्ति ने अपना नाम पूछने पर अपना पहचान कश्मीर सिंह उर्फ़ शीरी पुत्र निर्मल चंद निवासी देनोवाल खुर्द के तौर पर बताई। जिसके चलते कश्मीर सिंह उर्फ़ शीरी को ग्रिफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

4
100 views

Comment