logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 35 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

हुसैनगंज, फतेहपुर (यूपी)

शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 35 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

रिपोर्ट-शिवप्रकाश
फतेहपुर जनपद के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नरौली बुजुर्ग गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब विद्युत शॉर्ट सर्किट के चलते गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई।
आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब एक दर्जन किसानों की लगभग 35 बीघा फसल जलकर राख हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
इस हादसे में किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

9
849 views

Comment