logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फरेंदा विधायक ने इलाहावास के टोला लखनपुर मृतक जीतेन्द्र मौर्या के घर पहुंचकर जताई शोक संवेदना, न्याय व हर संभव मदद का दिया आश्वासन...

महराजगंज जनपद के ग्राम इलाहावास के टोला लखनपुर में स्वर्गीय श्री जितेंद्र मौर्य के निधन के बाद फरेंदा विधायक उनके आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और इस दुखद घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।
विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए शासन एवं प्रशासन स्तर पर हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से भी मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करने और परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।
इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण भी मौजूद रहे, जिन्होंने दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

संवाददाता :- सेठ

109
1797 views

Comment