logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिनदहाड़े महिला शिक्षिका से छेड़खानी, ई-रिक्शा से खींचने की कोशिश

ब्रेकिंग फतेहपुर
दिनदहाड़े महिला शिक्षिका से छेड़खानी, ई-रिक्शा से खींचने की कोशिश
फतेहपुर में दिनदहाड़े महिला शिक्षिका के साथ छेड़खानी की गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका को रास्ते में एक युवक ने जबरन ई-रिक्शा से खींचने का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि कल्यानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षिका बिंदकी नगर के पैगंबरपुर मोहल्ले में पढ़ाती हैं। विद्यालय से छुट्टी के बाद वह ई-रिक्शा से वापस घर जा रही थीं। तभी गांधी चौराहे के पास गांव का ही रहने वाला आरोपित विकास राजपूत पहुंचा और शिक्षिका को जबरन नीचे खींचने लगा।
शिक्षिका द्वारा विरोध और शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ई-रिक्शा चालक ने भी हिम्मत दिखाते हुए आरोपी का विरोध किया। भीड़ बढ़ती देख आरोपी बाइक से फरार हो गया।
पीड़ित शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

0
0 views

Comment