गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत भाजपा का पालाचौरई में स्वच्छता अभियान आयोजित
पालाचौरई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के अंतर्गत रविवार को पालाचौरई स्थित शनि मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता शिवकुमार राय, गौरव सिंह, गोपाल विश्वकर्मा, प्रभात विश्वकर्मा, सरपंच मुकेश उईके, बूथ अध्यक्ष राजाराम विश्वकर्मा, शरद पवार सहित दिलीप चंचल, सीताराम उईके, ग्यास अहमद, पारस खंगार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया और आमजन से भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।