सांसद राजकुमार चाहर बाह स्टेशन पर करेंगे स्पेशल ट्रेन 09195 का शुभारंभ
बाह। सोमवार 13 अप्रेल को बाह और फतेहबाद को स्पेशल ट्रेन संख्या 09195/09196 की सौगात मिली है, जो मऊ बनारस से इटावा होते हुए बड़ोदरा (गुजरात) तक संचालित होगी। यह ट्रेन बाह–फतेहबाद में भी ठहराव करेगी। इस ट्रेन की मांग सांसद राजकुमार चाहर ने लोकसभा में उठाई थी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इसे प्राथमिकता दिलाई। ट्रेन का शुभारंभ आज प्रातः 11 बजे बाह स्टेशन से सांसद राजकुमार चाहर करेंगे, इसके बाद वे इसी ट्रेन से 12 बजे फतेहाबाद पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे।