logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़ – बस्तर ज़ोन


दिनांक: 12 अप्रैल 2026
स्थान: नारायणपुर (बस्तर ज़ोन)
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के साउथ ज़ोन प्रभारी एवं प्रदेश संगठन मंत्री समीर खान के निर्देशानुसार बस्तर ज़ोन में 10 से 15 अप्रैल तक विधानसभावार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज नारायणपुर जिले में संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा गांव-गांव और ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेंद्र नाग, जिला अध्यक्ष परमित दुगा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश सह संगठन मंत्री समीर खान ने कहा कि बस्तर क्षेत्र लंबे समय से विकास से वंचित रहा है। प्रदेश स्तर पर बनने वाली योजनाएं ज़मीन पर प्रभावी रूप से लागू नहीं हो पा रही हैं। विशेष रूप से नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र सहित कई गांवों में आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है—जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था मानो वेंटिलेटर पर है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेंद्र नाग ने आरोप लगाया कि वर्षों से विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए करोड़ों रुपये आवंटित होने के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई ठोस सुधार नहीं दिख रहा है। लंबे समय से खराब सड़कों की समस्या बनी हुई है, जिससे आम जनता को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नल-जल योजना जैसी बुनियादी योजनाएं भी प्रभावी रूप से लागू नहीं हो सकी हैं, जिसके कारण गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
इस कार्यक्रम में प्रदेश सह संगठन मंत्री समीर खान, बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेंद्र नाग, नारायणपुर जिला अध्यक्ष परमित दुगा, मानकु, रामदेव दुगा, विजय कोरम, संजय उसेंडी, तिजाराम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

6
676 views

Comment