logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चंदौली में दर्दनाक हादसा: उबड़-खाबड़ रास्ते पर बाइक से गिरी महिला को डीसीएम ने कुचला, मौके पर मौत, चालक फरार।

चंदौली में दर्दनाक हादसा: उबड़-खाबड़ रास्ते पर बाइक से गिरी महिला को डीसीएम ने कुचला, मौके पर मौत, चालक फरार।

*चंदौली/सकलडीहा।* सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक पर पीछे बैठी महिला उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण अचानक नीचे गिर गई, जिसे पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अंजू देवी (36) पत्नी राजकुमार गोंड, निवासी घरचित, थाना सकलडीहा के रूप में हुई है। सैयदराजा निवासी आशुतोष कुमार पुत्र मोलई प्रसाद अपनी बहन अंजू देवी को बाइक से ससुराल ग्राम घरचित ले जा रहे थे। भोजपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क खराब होने से अंजू देवी बाइक से गिर पड़ीं। इसी दौरान पीछे से आ रही डीसीएम ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के वक्त रेलवे क्रॉसिंग का फाटक खुला हुआ था।

घटना के बाद डीसीएम चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने डीसीएम को जब्त कर थाने लाया है और फरार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

सकलडीहा थाना प्रभारी भूपेंद्र निषाद ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

1. भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग पर हादसा: बाइक से गिरी महिला की डीसीएम से कुचलकर मौत
2. सकलडीहा में दर्दनाक हादसा: भाई के साथ ससुराल जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत ।

0
100 views

Comment