logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिर्जापुर: खोराडीह में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन, 86 मरीजों का हुआ उपचार


मड़िहान क्षेत्र के खोराडीह (राजगढ़) में आज एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 86 मरीजों की जांच, उपचार एवं दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया।
शिविर के दौरान मरीजों का फूल बॉडी चेकअप, आंखों की जांच, ईसीजी, यूरिक एसिड, टाइफाइड, LFT, KFT, थायराइड, ESR, ब्लड ग्रुप एवं शुगर सहित अन्य आवश्यक जांचें की गईं। जांच के दौरान अधिकांश मरीज घुटने के दर्द, लीवर संबंधी समस्याओं, बुखार, खांसी और पेट की बीमारियों से ग्रसित पाए गए।
चिकित्सकों की टीम में डॉ. एम.बी. शर्मा, डॉ. विकास यादव, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. ओ.पी. सिंह एवं डॉ. नवेंदु पटेल ने अपनी सेवाएं दीं। वहीं पैरामेडिकल स्टाफ में सीमा मौर्य, संजीव प्रजापति, शिवम मौर्य, नीलम वर्मा एवं सरिता गौतम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के सफल संचालन में ग्राम प्रधान कोराडी श्री महेश प्रसाद कोल, मड़िहान विधानसभा अध्यक्ष श्री सालिक सिंह पटेल एवं सेक्टर अध्यक्ष खोराडीह श्री जितेंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।

6
47 views

Comment