ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन गाजीपुर के पदाधिकारियों ने किया तीन ब्लाकों का दौरा, ब्लॉक कार्यकारिणी गठन विस्तार पर हुई विस्तृत_चर्चा।*
*संगठन_विस्तार में हो पारदर्शिता - जितेंद्र_राय_बबलू राष्ट्रीय_महासचिव*
गाजीपुर। ब्रम्हर्षि वेलफेयर एसोसिएशन गाजीपुर के जिला अध्यक्ष कृष्णानंद राय ने बताया कि आज प्रदेश महामंत्री रासबिहारी राय के साथ जिला ब्लॉक गठन प्रभारी प्रमोद राय ने रेवतीपुर ब्लाक, भदौरा ब्लाक और जमनिया ब्लाक का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पकड़ीं में जिला संगठन मंत्री अश्विनी राय से गठन प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी ली और ग्राम बसुका में जिला मिडिया प्रभारी विवेकानंद राय के साथ पूर्व ग्राम प्रधान हरेन्द्र राय से मिलकर ब्लाक गठन के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इसके अलावा, उन्होंने ग्राम सोनहरिया फुल्ली में जिला महामंत्री सुनील राय के आवास पर समाज के वरिष्ठ जनों के साथ समाजिक विषय पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संगठन के कार्यों की सराहना की और भविष्य में और अधिक सक्रियता से काम करने का आश्वासन दिया।
राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय बबलू ने कहा कि संगठन विस्तार में पदाधिकारियों के चयन में पारदर्शिता बरतने का भरपूर प्रयास रहे।
इस दौरे का उद्देश्य संगठन के ब्लाक स्तर पर गठन को मजबूत करना और समाज के लोगों के साथ जुड़ाव बढ़ाना था। जिला अध्यक्ष कृष्णानंद राय ने बताया कि जल्द ही संगठन के और भी पदाधिकारी ब्लाकों का दौरा करेंगे और समाज के लोगों के साथ जुड़ाव बढ़ाएंगे। और संगठन हित में सभी लोगों को जोड़कर आगामी कल्याणकारी योजनाओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।