logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरादाबाद में 3 साल के मासूम पर तेंदुए का हमला।मौत के जबड़े से मासूम को छीन लाए माता पिता।

जिले के कांठ थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव से शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 3 साल के मासूम हर्ष पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। बच्चा अपने माता-पिता के साथ गन्ने के खेत पर गया हुआ था, तभी पहले से घात लगाए बैठे तेंदुए ने मौका पाकर उस पर झपट्टा मार दिया। इस अचानक हुए हमले से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
बच्चे की चीख सुनते ही माता-पिता के होश उड़ गए, लेकिन उन्होंने घबराने के बजाय हिम्मत दिखाई। पिता सुनील कुमार ने अपनी जान की परवाह किए बिना तेंदुए से भिड़ गए और हाथ में मौजूद औजार से उसके मुंह पर वार किया। काफी संघर्ष के बाद उन्होंने अपने बच्चे को तेंदुए के जबड़े से छुड़ा लिया। इस दौरान मां विमलेश भी लगातार मदद करती रहीं। माता-पिता की इसी बहादुरी ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।हमले में घायल हुए बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे को गहरे जख्म आए हैं और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
इस घटना के बाद पूरे दरियापुर गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अब बच्चों को घर से बाहर भेजना भी खतरनाक लग रहा है। खेतों और जंगल के आसपास जाने से लोग बच रहे हैं। गांव में हर तरफ तेंदुए के खौफ की चर्चा है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

7
224 views

Comment